Thursday, November 27, 2014

Gratitude

The more I learn, the more I know.
The more I know, the more I doubt.
And the more I'm confident - of the limits of my knowledge.

It is a mathematical law: as the radius of our knowledge increases, so does the perimeter of our ignorance. 

But the more I give, the more I receive.
The more I receive, the more I'm grateful. 
And the more I realize how much more I get back for what little I give. 

It is a biological law: just a few good seeds, and what a harvest of fruit! 

I'm grateful for this bounty. 

Saturday, November 15, 2014

साज़िश

साज़िश 

एक ख्याल यूँ निकला
ज़हन से मगरूर

की ढूँढ ही लेंगे उन
चंद लव्ज़ों को ज़रूर

जिन सिक्कों के बल
हम होंगे मशहूर

....

थी कागज़ की साज़िश
याँ कलम का कसूर

हुई स्याही बेरंग
और दवात फ़िज़ूल

लफ्ज़ रहे लापता
हर शब, बेसबब बेनूर



2/20/2001

पैगाम

पैगाम 

दिन गर्द
पर धुली रात

वक़्त कम
तो खुली बात

सुर्ख धूल
में घुड़सवार

ताप शूल
हर पैगाम

छुएँ ग़म
रूह लहूलुहान


4/26/2000

दोपहर

दोपहर 

कबूतर - डेरा
चितकबरा
चुगे अनाज
मुँडेर पे

कुछ सपने
दोपहरी नींद के
मेहकें
पकें दसेहरी से

आटा
ढकी परात का
ख़मीरे
गर्म रसोई में

च्यूँटी - लकीर
दीवार पे
चली शक्कर को
ढूंढनें


6/19/1999

इशारा

इशारा 

पहर ने करवट ली
श्मा की लौ बढ़ गई
तमाम नज़्मों को समेटे
महफ़िल भी टल गई

पर यूँ बैठे थे तुम
फ़र्श पे गुमसुम
घुटनों में था ना मेरे
बल उठ कर जाने का

तराशे हुए लम्हे को यूँ
थामे हुए था सन्नाटा
सबब ढूंढने लगा मैं
कुछ पल रुक जाने का

लिशक रहा था बेज़ुबान
तेरी नथ का तारा
रोके रहा हमें शब भर
तेरा यह मासूम इशारा


10/18/2000



मंथन - भँवर

मंथन 

सोचता हूँ
सो करता हूँ
करता हूँ
सो समझता हूँ
समझता हूँ
सो सोचता हूँ
सोच, कर्म, समझ
- मंथन

भँवर 

बिन सोचे
जो करता हूँ
बिन किये
जो समझता हूँ
बिन समझे
जो सोचता हूँ
- भँवर



10/18/2000

लम्बी उड़ान

लम्बी उड़ान 

उड़ती चिड़िया
की लम्बी उड़ान -
सर्द हवा में
गर्म खून

नन्ही जान
कैसी लम्बी उड़ान
ढूंढे हर दिन
तू क्या सुकून

बारिश का झोंका
तर लम्बी उड़ान
ज़मीन न दिखती
कहीं दूर दूर

फ़लक का धोख़ा
क्या लम्बी उड़ान
आँखें तेरीं
पर बेक़सूर

कड़की बिजली
बीच लम्बी उड़ान
हुएँ दोनों
घायल पर

ज़ख़्मी चिड़िया
हाय! लम्बी उड़ान
धरती नींचे
ना ऊपर



11/18/1998