Tuesday, July 22, 2025

This I Believe


Be moved by reason, led by passion

Set goals that make you dream

Imbue meaning in your work

Create value to make money

Treat obstacles on the path as fuel



Play seriously - work playfully

Manage your day for energy, not time

Frame the whole, before you probe the parts

Sharpen your questions for deeper insights

Explore the unexpected



Often, you’ll be summoned by an inner voice

Have the courage to listen 

Surrender doubt to meaningful action

Be ready to wander, fail, restart and grow

Become what you were born to be



Grant others the grace of doubt 

Share your reasoning, not sell it

Listen in a way that shifts your heart 

Let feedback shape you, not shake you

Judge with fairness, not favor



Invite the quiet person to speak

Challenge without fear

Disagree without discounting

Voice your truth, not others

Don’t spar with the convinced



Resolve conflict with a cool head

Change your path, not values

Seek opposing views to update your priors

Do what’s right, even unseen 

Cherish creativity in all forms



Banish intolerance of free speech

Be civil, but guard against guile

Pay forward, with gratitude

Serve the unborn generations with your gifts

Exit with grace





Anurag Wadehra


I aspire to live by these beliefs daily, even if I fail to do so often







Monday, April 17, 2023

दोस्ती की बातें


तड़का 


कॉलेज के कुछ किस्से 

बासे नहीं होते 


कच्चे मज़ाक़ का नींबू निचोड़ो 

हसीं का हल्का सा नमक छिड़को  

फिर उन्हें तड़का लगा के दोहराओ


तो एक छोटी सी याद भी 

खोमचे की टिक्की की तरह 

चटपटी हो जाती है 


-----


गप-शप 


पुराने जूतों की जोड़ी

जो पैरों में घिस के ढल जाती है 


कालेज की फटी हुई टी-शर्ट 

जो अब भी फेंकी नहीं जाती है 


धुँधली फ़ोटोएँ -"स्कैन" की हुईं   

जो हाथों में फिर चमक जाती हैं   


मीठी गालियों की एक गिलौरी  

जो ज़ुबान पे ताज़ा हो जाती है


बचपन के दोस्तों से गप-शप  

यूँ ही दिल को बहलाती है 


---


दो नस्लें 


कुछ दोस्त मिलते हैं 

सिर्फ़ एक हिसाब लेने के लिए:

 

देखो मेरा ओहदा ! 

मैं हूँ कितना महान 

देखो मेरा मकान! 

है कितना आलीशान   

मेरी शोहरत फैली है - दूर दूर 

है दुनिया मेरी मुट्ठी में - चूर चूर 


और अब बताओ 

तुम कैसे हो?


कुछ और दोस्त हैं 

जो अलग ही हिसाब रखते हैं:


कहो, कैसी कटी ज़िन्दगी? 

बताओ कुछ अपनी, कुछ अपनों की 

सपने जो टूटे - उनका बताओ 

अपने जो छूटे - उनका बताओ 


जो जानते हैं हमें बचपन से 

हमारी हंसी, खुशी और डर 

पहचानते हैं हमें - हमसे बेहतर


कहो, कैसा रहा रस्ता?

कहाँ गिरे, कहाँ लगी चोट 

क्या खोया, क्या लुटाया  

क्या था सच, क्या खोट  


जो दर्द का हिसाब 

हम खुद से ना कर पाते हैं 

वह दोस्त करवा देते हैं 


इन दोस्तों के आईने में 

हम उनके और वह हमारे 

अक्स को पहचान लेते हैं 


जब दुनिया के चक्कर में 

हम खुद से खो जाते है 

तो एक बचपन का दोस्त ही 

याद दिलाता है:


यार - तू ऐसा ना था 

क्यों क्या हुआ? 

छोड़ यह दिखावा

बता, हाल क्या है?




April 17, 2023

Friday, September 3, 2021

कहानी मीरा की The Story of Mira

 कहानी मीरा की 

The Story of Mira


We adopted Mira in Nov 2001, when she was four months old. I wrote this parable soon thereafter, from January 18 through March 13, 2002. 


We always wanted to have an open adoption which meant not hiding from Mira the truth of her birth. But there were many questions: How do we talk to a child about adoption? When do we begin the conversation?  How do we explain the difficult truth of the choices adults make? The answer we came to was to tell her the truth in an age appropriate way.  Most children begin to wonder where babies come from between the ages 4 and 5.  So, I wrote this parable to prepare myself for the situation, with the hope to answer the first time Mira asked the question: where did I come from? 

Sure enough, one evening as I read her a book at bedtime, she asked the question. Quietly, I shut the book, and slipped into this tale. I told her an abbreviated version of her adoption story in Hinglish - an odd mixture of Hindi and English she was exposed to at our home.  Her eyes lit up, but it wasn't clear to me how much she had understood - only that she had grasped a few bits of the story. 

Much later, when her Hindi got better, I read her this story.  Again, I don't recall whether she understood the parable. I only remember that we both laughed a lot as she recognized names of her cousins and  knew the neighborhood ducks and rabbits mentioned in the story. By the time she was seven, she was too old for the story. Her curiosity had burgeoned to ask a more specific question: how was I really born? where and from whom? That was a much harder conversation, as every adoptive parent knows. By then, I hoped that this parable had served its gentle purpose of reminding her that she was cared for before she came to us and we welcomed her with love. Secretly, I hoped that this parable had softened the blow of the truth to come. 


So, here is the parable of how Mira was adopted, told to her 4 year old. 



एक था राजा, और एक थी रानी। दोनों एक बड़े से शहर के एक छोटे से घर में रहते थे। उनके घर के पास कईं छोटे छोटे तालाब थे, जिनमें नन्हें नन्हें पंछी और तरह तरह के फूल बस्ते थे। तालाब के पास ही एक बड़ा सा किनारा था - एक समुन्दर का। रोज़ जब मीठा सा सूरज धूप बिछाता तो बस्ती के सभी पंछी और बच्चे धूप समेटने आ जाते। शाम तक हरी घांस के टीलों पर और गली गली के झूलों पर बच्चे खेलते रहते।  


एक दिन मीठी धूप में बैठते हुए रानी ने एक गहरी साँस ली। राजा ने रानी से पूँछा "इन हरी घांस के टीलों और इन खिलखिलाते फूलों के बीच, तुम यूँ उदास क्यूँ हो?" रानी बोली "इन फूलों के साथ खेलने वाली हमारी भी एक खिलखिलाती परी होती तो कितना अच्छा होता।  वह भी इनकी सुगंध बटोरती, इन बतखों के साथ कतार बांधती, हवाओं को गीत सुनती और भागते खरगोशों की ओर उंगली उठा के हैरान होती। काश! हमारी भी एक बेटी होती।"


राजा का मन भर आया।  उसने कहा, "रानी, तुम उदास मत हो।  कईं सालों से हम एक परी अपने बीच ढूंढते रहे पर पा ना सके।  अब हम एक परी दूर देश से ढूंढ कर लाएंगे।" दूर एक बड़े देश के बड़े शहर में राजा और रानी के सब परिवार के प्यार वाले लोग रहते थे।  राजा और रानी सात समुन्दर पार उड़ कर अपने परिवार के देश गए।  


वहां उन्होंने बैठ कर अपने घरों में सब को कहा कि हम दूर सात समुन्दर पार उड़ कर एक नन्ही परी को ढूंढ़ने आये हैं।  यह सुन कर परिवार में सब बहुत खुश हुए।  ताली बजा कर सोनाली बोली "आप परी को कहाँ पर ढूंढोगे?" हंसती हुई शगुन बोली "नन्ही परी का नाम क्या रखोगे?" कन्नू और कनक बोले "परी के साथ तो हम बहुत खेलेंगे।"


ज़ोर शोर से राजा और रानी ने परी की तलाश शुरू कर दी।  कईं दिनों तक वह दोनों उस बड़े शहर में जगह जगह एक नन्ही परी को ढूंढते रहे।  छोटी छोटी गलिंयों में, बड़े बड़े घरों में, शहर के चारों कोनों में जा जा कर उन्होनों सब से पूछा "ज़रा बताओ! हमें एक नन्ही परी कहाँ से मिलेगी?" किसी ने कहा - "हवा से पूछो, उसे सब मालूम है - वह हर जगह पहुँचती है।" किसी ने कहा - "जाओ! बादल से पूछो, वह हर जगह बरसता है।" किसी ने कहा - "जाओ! फूलों से पूछो, वह सब परिओं के साथ खेलते हैं।"


ये सब सुन कर राजा और रानी परी की तलाश में आगे निकल पड़े।  रानी ने हवा से पूछा "क्या तुम्हे एक नन्ही परी का पता है?" हवा बोली - "मैं हर जगह उड़ कर हो आई हूँ पर मुझे कोई खबर नहीं किसी नन्हीं परी की।" रानी उदास हो कर आगे निकल पड़ी। राजा ने बढ़ कर बादल से पूछा - "क्या तुम्हे पता है एक नन्ही परी कहाँ मिलेगी?" बादल बोला - "मैं हर जगह जा कर बरस चुका हूँ, पर मुझे किसी परी का पता नहीं मिला।" राजा मायूस हो कर आगे निकल पड़ा। फिर एक बड़े से बगीचे में पहुंच कर राजा और रानी ने बगीचे के एक एक फूल से पूछा - "क्या तुम्हे एक नन्ही परी का पता मालूम है?" सब फूल, एक साथ मिल कर बोले - "हमारे बगीचे की मालकिन से पूछो, उसे पता है।  वह सब परिओं की खबर रखती है।"


राजा और रानी बगीचे की मालकिन से मिले और उससे बोले - "हम सात समुन्दर पार से आये हैं। वहां एक बड़े से शहर के एक छोटे से घर में रहते हैं।  हमें एक नन्ही परी की तलाश है।  क्या आप हमारे लिए एक परी ढूंढ सकती हैं?"


मालकिन मुस्कुरा उठी, और बोली - "मेरे बगीचे में तो हज़ारों परिआं हैं, तरह तरह की।  छोटी, बड़ी, नटखट, नादान।  तुम्हें कैसी परी की तलाश है? तुम उसे कैसे पहचानोगे?" रानी बोली - "रोज़ वह मेरे सपनों में आती है।  अपनी काली काली आँखों से एक टकटकी लगाती है।  उसके चौड़े माथे पर काले काले घने बाल बिखरते हैं।" राजा बोला - "रोज़ वह मेरे सपनों में भी आती है।  उसकी छोटी छोटी उंगलिआं मेरी उंगली को पकड़ती हैं और फिर वह हलके से मुस्कुराती है।"


बगीचे की मालकिन यह सुन कर कहने लगी - "एक ऐसी ही परी है मेरे बगीचे में।  मैं उसे ढूंढ कर तुम्हारे पास लाऊँगी।"


फिर एक दिन मालकिन ने राजा और रानी को बगीचे में बुलाया और एक बड़ा सा गुच्छा उनकी गोद में रख दिया।  उस में एक नन्ही परी थी।  उसके चौड़े माथे पर काले काले बाल बिखरे हुए थे।  वह काली काली आँखों से रानी की ओर टकटकी बांधे देखती रही। रानी के आंसूं भर आए - "अरे! यह तो वही नन्ही परी है जिसकी हमें तलाश है।" फिर उस नन्ही परी ने अपनी छोटी छोटी उँगलियों से राजा की एक उंगली पकड़ ली और हलके से मुस्कुरा दी।  राजा बोल पड़ा - "अरे! यह तो वही नन्ही परी है जो हमारे सपनों में आती है।" यह सुन कर परी खुशी से बुलबुले बनाने लगी।  राजा और रानी दोनों हँस पड़े और कहा - " इसे हम अपने साथ दूर एक बड़े से शहर में अपने छोटे से घर में ले जाएंगे - हमेशा के लिए।" बगीचे की मालकिन यह सुन कर बहुत खुश हुई और उसने परी को गुच्छे में लपेट कर राजा और रानी को सौंप दिया।  


पहले राजा और रानी परी को अपने परिवार में ले आए जहाँ परी के दादा और दादी उसे मिल कर बहुत खुश हुए। दादा ने उसे गोद में खिलाया और दादी ने उसे शहद चटाया।  गली मोहल्ले के सभी पड़ोसी परी को देखने आए।  सब ने उसे सराहा, गाने सुनाए और खिल खिल के हँसाया।  जब सब ने राजा और रानी से पूंछा कि इस परी का नाम क्या है तो वह बोले - "यह है मीरा, प्यार भरी हमारे दिल की राज कुमारी।" कनक और कन्नू ने मीरा को गोद में लेकर खिलाया और "मीरा, मीरा" का शोर मचाया। मीरा की दादी और बुआ ने उसे छोटे छोटे गहने पहनाये।  


फिर परी अपने नाना और नानी से भी मिली। नाना ने उसे अपनी बड़ी बाँहों में ले कर पुचकारा और नानी ने उसके  सँवारा और परी को सुन्दर कपड़ों में सजाया। परी की बहनें, शगुन और सोनाली, जब उस से मिलने आईं तो बहुत धूम मचा कर दोनों ने मीरा को उठाया। "पहले मैं, पहले मैं" कह कर दोनों लड़ पड़ीं। मीरा की मासी ने बारी बारी मीरा को उनकी गोद में बिठवाया। सोनाली ने कई सवाल पूंछे - " यह बोलती नहीं है? इसको बैठना नहीं आता? क्या यह रोटी नहीं खाती?" शगुन हँस कर बोली - "चल पागल! यह अभी छोटी है -  जब यह बड़ी हो जाएगी तो यह बोलेगी, बैठेगी और रोटी भी खायेगी।"


कई दिनों तक इसी तरह परी राजा रानी के परिवार से मिलती रही, खेलती रही।  एक दिन जब लौटने का वक़्त आया तो सोनाली ने पूँछा - "अगर आप इसे अपने देश ले जाओगे तो हम इसके साथ खेलेंगे कैसे?" रानी बोली - "इस के साथ खेलने अब तुम हमारे देश आना।  और यह भी तुमसे मिलने ज़रूर आएगी।" राजा और रानी के परिवार ने परी को बहुत प्यार से विदा किया और एक दिन, उड़ कर, राजा, रानी और परी वापिस अपने बड़े से शहर के छोटे से घर में लौट आए।  


अपने छोटे से घर में पहुँचते ही परी से मिलने बहुत लोग आये - सब राजा और रानी के दोस्त, जान पहचान वाले और प्यार वाले।  सब को बड़े गर्व से राजा और रानी ने कहा - "यह मीरा है - हमारी दुलारी बेटी।" 


यह सुन कर हरी घांस के टीले पर सब फूल मुस्कुरा उठे।  हवाओं ने कई गीत गाये और बतखों ने लम्बी कतारें बाँध कर मीरा का स्वागत किया।  भाग कर खरगोशों नें शहर के सब बच्चों को ख़बर दी - "एक है मीरा। राजा और रानी की बेटी।  दूर देश से यह परी अब हमारे बीच आई है।" सब बच्चों नें हँस कर ज़ोर से तालिआं बजाईं।  और मीरा भी खिलखिला उठी।  


 






  




 

Tuesday, June 2, 2020

Mortality

The truth that trumps all other truths. 
A truth that you can't escape. 

Doesn't matter whether you accept or reject it. Who cares if you shout at it and fight it. Get mad at it. Laugh or cry at it. Beg and plead with it. 

Some say accepting this truth is the only path. But even your acceptance doesn't matter.

At best, you can simply face it.

Look at it as you would: the open sea, a thunderstorm, a sunset or a meteor blazing the sky. With out any emotion. A vista that you behold after the emotion it evokes has washed over and gone. After the tears have dried up, the laughter has ceased and all thoughts have drained from your mind. 

You and your mortality - are one.


Poem by Amrita Pritam


मौत से परिचित है हम

अक्सर हमारी ज़िन्दगी

उसका ज़िक्र करती रही


With death 

          I'm well acquainted

          my life often spoke of it


ਮੌਤ ਤੋਂ ਵਾਕ਼ਫ਼ ਅਸੀਂ

ਅਕਸਰ ਇਹ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ

ਉਸ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕਰਦੀ ਰਹੀ




July 10, 2013 

Monday, October 21, 2019

खानाबदोश Nomad

खानाबदोश 



खानाबदोश मैं ख़ामख्वाह नहीं

गुमशुदा हूँ लेकिन गुमराह नहीं 



रास्ता हूँ बंजारा, कोई मंजिल नहीं

हैरत का हूँ मारा, कहो आवारा नहीं 


खामोश हूँ यूँही पर ख़फ़ा नहीं

बेज़ुबान हूँ तो क्या, बेवफ़ा नहीं



नोक हूँ कलम की जो रुकी नहीं

स्याही हूँ सच की जो धुली नहीं




मिट्टी में मिलके भी मिटा नहीं 

ज़र्रा हूँ ज़मीर का जो बुझा नहीं


मौत से हूँ वाकिफ, सिर्फ पता मालूम नहीं 

तलाश है उसकी जो मुझसे जुदा नहीं 


खानाबदोश मैं ख़ामख्वाह नहीं



khaanaabadosh main khaamakhvaah nahin gumashuda hoon lekin gumaraah nahin raasta hoon banjaara koee manjil nahin hairat ka hoon maara kaho aavaara nahin khaamosh hoon yoonhee par khafa nahin bezubaan hoon to kya, bevafa nahin nok hoon kalam kee jo rukee nahin syaahee hoon sach kee jo dhulee nahin mittee mein milake bhee main mita nahin  

zara main zameer ka jo bojh nahin 


maut se hun vaaqif, sirph pata nahin 
talaash hai usakee jo mujhase juda nahin khaanaabadosh main khaamakhvaah nahin



Sunday, May 6, 2018

Telling Tales of The Parting

This post is in reference to the play The Parting, written by Salil Singh & Anurag Wadehra, produced by Enacte Arts and Noorani Dance 

The Parting: The Play

August 1947. The Partition of India and Pakistan. 15 million people displaced. 2 million dead.
A provocative and compelling theatrical performance woven from innumerable true life accounts blending theatre, dance, music and multimedia.

The play is inspired by true stories from witnesses of the 1947 Partition of India and Pakistan. It premiered in January 2018 at Z-Space in San Francisco; and based on popular reception, was performed at the Hammer Theatre in San Jose, California, in March 2018.  The Parting was produced by EnActe Arts and Noorani Dance, written by Salil Singh and Anurag Wadehra. The original production was directed by Salil Singh and the San Jose production by Vinita Sud Belani and Farah Yasmeen Shaikh, both with an original score composed by Raaginder Singh Momi and visual design by David Murakami.

The Parting [preview]



History & Discussion 

An hour-long discussion on the Partition project, with surviving witnesses, citizen historians, and the creative team on The Partition of India: Telling Tales of the Parting

Recorded at: Talks At Google

The Stories of The Parting

“The human history of partition has a lesser status than the political history.”
Urvashi Butalia

Telling the history of the people, and not of the politicians: this was our mantra for the play.

Over the course of the past seventy years, there has emerged a grand narrative of the Partition of British India as told in the history books. It focuses on leaders like Gandhi, Nehru, Jinnah, Patel and Mountbatten, and elaborates their visions of nation states and empires built on differing ideologies. This telling of the history devolves quickly into conflicts of personalities and policies among these men. It is dangerous and naive for it encourages us to either root for the leaders as heroes or deride them as villains. Often, this version glorifies the struggle for independence from the British but pays lip service to the toll paid by the millions who were killed or uprooted in the process. Even less is explored of why the country had to be partitioned and specifically, how this parting affected the millions of people living in relative peace in distant villages.

The Partition wasn’t a case of malicious intent that we can attribute to a few intransigent leaders. As Nehru implied [1], they were tired men who could not reconcile their differences to share power among themselves. Tragically, as August 1947 loomed and all hope of political settlement faded, there was a slow dissolution of the British colonial state with no clear operational plan to inform, guide or protect millions of people who were to be affected by such a cataclysmic event. Confusion, disbelief and shock were the dominant sentiments among the masses.

In remote villages and different communities, how did the people experience the partition? What were their perceptions and experiences? How did they react to the cascade of events?

We chose to center the play on these questions and tell stories of the people who lived through the event.  The play is based on a combination of such stories: some imagined from the plight of the millions of refugees, a few ripped from the headlines of the era that went on to become legends in modern times and some that were retrieved from scholarly research and oral histories of survivors. These stories are not meant to be literal reenactments of true events. Yet, they are all based on the real and lived experiences of millions.

We did not choose these tales for their horror or shock, although every story touches upon the atrocities committed by all sides. Instead, we selected them to showcase a broad spectrum of experiences - from the repugnant to the redeeming -  as shared by the different communities. In telling these tales, our aim was to highlight the humanity we all lost - and occasionally redeemed - through such experiences. And most of all, we selected these stories to ask a few questions that lay at the fault lines of Partition: Why did this happen? How did we turn on our neighbors? Can this ever happen again? Today, with Partition a forgotten memory for most people, such questions remain unasked and unanswered at our peril.


The narrative of the play focuses on the fate of a few families and individuals who escape in harrowing circumstances across the border, while their neighborhoods disintegrate into civil war after living peacefully for hundreds of years. We follow the characters over time to show the price of human conflict. The narrator of the play, Mamta, is a fictional character whose journey stands for the experiences of thousands of women who lost their loved ones - and whose lives and bodies bore the brunt of violence from all sides.  

Here are the synopses and the origins of a few stories in The Parting.

The Tale of the Bookmark
We adapted the story of Hamid, a child who escaped to Pakistan with his family, from an anecdote we encountered in researching survivor tales. Years later, Hamid cherishes a feather bookmark, the only object he escaped with, as a precious memory of his childhood.

The Tale of the Limb Fitter

Another true and poignant story is that of Ghulam Ali, a limb-fitter in the British army, who was trapped between two new nations and to be accepted anywhere, was required to prove his loyalties to each side. This was an all too common occurrence among refugees whose citizenship remained fluid despite each nation’s intention to fix it. We discovered this story through a delightful episode of Urdu oral storytelling performance called Dastangoi. The source of this story is the nonfiction scholarly book The Long Partition by Vazira Zamindar, who retrieved Ghulam Ali from the oblivion of bureaucratic papers.

The Tale of Boota and Zainab  

The main story of the play is of star-crossed lovers Boota and Zainab. It is a true story that was covered extensively by newspapers in its time. I discovered this story many decades ago in the footnote of a book Freedom at Midnight. Even today, it is contested by communities on both sides - each claiming its own version over the years. Boota Singh was a Sikh farmer who gave shelter to a Muslim woman Zainab and over the years started a family with her. Later, Zainab was forcibly separated from her child and husband and sent back to Pakistan. How Boota crossed religious and political borders in an attempt to reunite his family has taken the form of a modern day legend and been adapted for film on more than one occasion [2].

For the play, we extended this story beyond the star-crossed lovers to show how Boota and Zainab started their family from two divided communities during Partition and slowly built a life from the ruins. In our play, Zainab is a strong woman who is wronged twice by the two nations that are, ironically, bent on protecting her honor.  

Zainab was forcibly sent back to Pakistan when the two countries created programs to exchange the women that had been abducted by each side and return them to their families. This was done to restore the honor of the two communities. Many women were sent back even though they had created a new life, and even when they did not wish to return due to the stigma attached. This Abducted Persons Recovery & Restoration Bill remained in effect until 1956.

Finally, we chose to close this story with the daughter of Zainab and Boota to raise the question of identity: who is a child born across nations and religions, and what is to become of her?
The Tale of Lal Chand and Bahadur Khan
This is a fictitious story of two neighboring families - one Hindu, another Muslim - who have lived together for centuries in Lahore. After Partition, as Lal Chand is forced to flee Pakistan, he has to decide whether to entrust his property and assets to his Muslim neighbor Bahadur Khan. There are thousands of true stories of such neighbors - Hindus, Muslims and Sikhs - living in same villages for centuries who had to make these fateful decisions in their flight to escape. There were neighbors who protected, honored, rescued and, in many cases, saved properties and assets of others for decades. And there were many others, sadly, who betrayed, savaged and looted their neighbors. The question we wished to raise with this story is: how does a lifetime of trust between two neighbors fall apart? And can it ever be restored?

The story of Lal Chand and Bahadur Khan was inspired by the narratives captured by Urvashi Butalia in her seminal work on Partition The Other Side of Silence. In an article on Partition and Memory, Butalia narrates the incident of a Sikh survivor who comes to regret his lack of trust for his Muslim neighbors and decades later, returns to his village seeking to better understand and perhaps redeem his acts.
The Tale of Veerji and Kuljot
Violence towards women had a special significance during Partition, as each community was sensitive to defending the honor of its women. Thousands of women either killed themselves or were killed by their own communities to save them from the shame of being violated. Conversely, women of opposing communities were defiled in especially heinous ways to dishonor the other side. This is a sensitive subject and we chose to address this indirectly through the fictitious story of a brother who is eager to save the honor of his sister. This story is based on a short discourse Total Eclipse by Anurag Wadehra on the significance of honor and sacrifice in Partition.

Beyond this tale, we chose to bring to life the poem Majboor [Forced] by Amrita Pritam in a novel way. It’s a seminal poem on the price paid by displaced women for the independence of two nations.

Saturday, November 11, 2017

नज़र Glance

नज़र 

हर जो मिलता है राह में मुझे
ऐसी नज़र से देखता है क्यूँ
मैं किस राह पर हूँ, क्यों हूँ
उसको पता हो, मुझको नहीं


Glance


Why do they look at me
As if they know
Why I walk this path
More than I do

Monday, May 15, 2017

Total Eclipse - Snippet 2



सूरज को आज ग्रहण लग गया है
एक किरण, शायद आख़री और अकेली
मेरे हाथ में रह गई है

पर मैं घोर अँधेरे में गुम हूँ
अब यह मुझसे नहीं संभलेगी
लो, यह है तुम्हारे हवाले

इसे दूध पिलाना अमन का
और चूरी खिलाना इश्क़ की

और ध्यान रहे
ना पड़े एक भी छाँव
इस ग्रहण की


words of the father
as he leaves his baby
in the arms of a woman
who's nursing her child in her lap



ਸੂਰਜ ਨੂੰ ਅੱਜ ਗ੍ਰਹਿਣ ਲੱਗ ਗਿਆ ਹੈ
ਇਕ ਕਿਰਨ, ਖੌਰੀ ਆਖਰੀ ਤੇ ਅਕੇਲੀ
ਮੇਰੇ ਹੱਥ ਵਿਚ ਰਹਿ ਗਈ ਏ

ਪਰ ਮੈਂ ਘੁੱਪ ਹਨੇਰੇ ਵਿਚ ਹਾਂ ਗੁਆਂਚਾ
ਹੁਣ ਮੇਰੇ ਕੋਲੋਂ ਇਹ ਨਹੀਂ ਸੰਭਲਣੀ
ਲੋ! ਇਹ ਹੈ ਤੁਆਡੇ ਹਵਾਲੇ

ਇਹਨੂੰ ਦੁੱਧ ਪਿਲਾਣਾ ਅਮਨ ਦਾ
ਤੇ ਚੂਰੀ ਖਵਾਣਾ ਇਸ਼ਕ ਦੀ

ਤੇ ਧਯਾਨ ਰਹੇ
ਨਾ ਪਵੇ ਇਕ ਵੀ ਛਾਂ
ਇਸ ਗ੍ਰਹਿਣ ਦੀ

words of the father
as he leaves his baby
in the arms of a woman
who's nursing her child in her lap

Sunday, May 14, 2017

Total Eclipse - Snippet 1


Total Eclipse


A dialog between a man and a woman on Partition 


#1 ज़ख़्म 


मर्द:
क्यों पुराने ज़ख़्म कुरेद रही हो? जो ज़ख़्म भर चुके हैं उन्हें अब छोड़ दो

औरत:
यह ज़ख़्म भरे नहीं है, ना ही कभी भर सकते हैं
इन पर सिर्फ झूठ की पट्टी लगा दी गयी है
यह ढके हुए ज़ख़्म आज तक गीले हैं

पचास साल बाद अब इनसे बॉस आ रही है

मर्द:
कैसी बॉस?

औरत:
नफरत की बॉस
तब भी और आज भी इस बांस को सूँघ कर
गली मौहल्ले में दंगे फ़साद शुरू हो जाते है

और आज कल के अकल्मन्द पढ़े लिखे लोग
नए नए टुकड़े पुराने ज़ख्मों पे लगा रहे हैं

और आज कल के नेता इस बॉस को हवा दे रहे है

मर्द:
तू कह क्या रही है? कहना क्या चाहती है?

औरत:
हटाओ इन टुकड़ों को और बेझिझक देखो इन पुराने ज़ख्मों को
फिर ही
हिम्मत से इनका मरहम, दवा दारु हो सकता है
इन्हे भरा जा सकता है

मर्द:
कैसा मरहम?

औरत:
मरहम - इंसानियत का
पट्टी - समझ की

----

2 बलिदान 

मर्द:
कुछ खून ख़राबा तो होना ही था
आखिर! आज़ादी की लड़ाई बलिदान माँगती है

औरत:
वाह! आज़ादी आपकी और बर्बादी, बलिदान हमारा
यह कैसा इन्साफ है?

मर्द:
बलिदान तो सब को देना पड़ा
ज़मीन, धन, दौलत - सब तो लुट गए
सिर्फ हमारी इज़्ज़त और कौम की इज़्ज़त बच गयी

मर्द:
कैसे बची इज़्ज़त?

मर्द:
हमरी माताओं, बेटिओं और बहनों ने कुँए में छलांग मार दी
बहते दरिया में डूब गयीं
और ज़हर के फांके मार गईं
- शहीद हो गयीं
पर आँच ना आने दी इज़्ज़त पे

औरत:
किसकी इज़्ज़त पे?

मर्द:
खानदान की, कौम की

औरत:
वाह! इज़्ज़त आपकी और शहीदी हमारी
यह कैसी इंसाफ़ी है?

मर्द:
हमने नहीं कहा था की जान दे दो
हज़ारों ने खुद ही जान दे दी
मुसलमानों के हाथों लुटने से बेहतर था

औरत:
तुम मर्दों ने चूड़ियाँ पहनीं थीं?
अपने हाथों ज़हर की पुड़ियाँ बाँटी
अपने हाथों किरपान चलाईं थीं
अपनी ही औरतों पर

अपनी बुज़दिली को ढकने के लिए
औरतों की शहीदी का कफ़न काफ़ी नहीं
जितना चाहो उनकी शहीदी के गुण गाओ
बुज़दिली की शर्म
तुम्हारी आवाज़ की कंपन में अभी भी आती है
और हमेशा आती रहेगी

यह बलिदान तुम्हारी बेटियों से ज़्यादा
तुम्हारी इंसानियत का था

-----

3. सवाल 

मर्द:
देखो! आज़ादी के बाद सब सुख से संभल गए हैं
बेटे गबरू जवान हो गए हैं
और बेटियां सब विवाहित है
हिन्दू मुसलमान एक ही गली में रहते हैं

औरत:
फिर अब भी बेटियां जलती क्यूँ हैं?
अभी भी हम मुस्लमान के हाथ का क्यों नहीं खाते
अभी चाहे मुँह से दुआ सलाम तो होता है
पर रोटी और बेटी ना हम बाँटते हैं
ना ही वोह बाँटते हैं

रब्बा! यह कैसी आज़ादी है?

मर्द:
तुम्हें तो सिर्फ़ सवाल ही सूझते है
तेरे सवालों का कोई जवाब नहीं

औरत:
तुम चाहते हो की मैं सवाल भी बंद कर दूँ ?



written on
7/27/2001




#1 ਜ਼ਖ਼ਮ 


ਮਰਦ:
ਕਯੋਂ ਪਈ ਪੁਰਾਣੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਨੀ ਪਈ ਏ? ਜੋ ਜ਼ਖ਼ਮ ਭਰ ਗਏ ਨੇਂ ਉਨ੍ਹਾਂਨੂੰ ਹੁਣ ਨਾਂ ਛੇੜ

ਔਰਤ:
ਏਹ ਜ਼ਖ਼ਮ ਭਰੇ ਨਹੀਂ ਹਨ. ਕਦੇ ਵੀ ਭਰੇ ਨਹੀਂ ਸਨ
ਏਨਾ ਤੇ ਸਿਰਫ਼ ਝੂੱਠ ਦੇ ਟੋਟੇ ਪਾ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ
ਇੰਜ ਢੱਕੇ ਹੋਏ ਜ਼ਖ਼ਮ ਅੱਜ ਤਕ ਗਿੱਲੇ ਹਨ

ਪੰਜਾਂ ਵਰਿਆਂ ਬਾਦ ਇਹਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੋ ਪਈ ਆਉਂਦੀ ਹੈ

ਮਰਦ:
ਕਿਹੋ ਜਹੀ ਬੋ?

ਔਰਤ:
ਨਫਰਤ ਦੀ ਬੋ
ਤਦ ਵੀ  ਤੇ ਅੱਜ ਵੀ, ਇਸ ਬੋਂ ਨੂੰ ਸੁੰਘ ਕੇ
ਗਲੀ ਮੋਹਲਿਆਂ ਵਿਚ ਦੰਗੇ ਫ਼ਸਾਦ ਸ਼ੁਰੁ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ

ਤੇ ਅੱਜ ਕਲ ਦੇ ਅਕਲਮੰਦ ਪਡੇਲਿਖੇ ਲੋਗ
ਨਵੇ ਨਵੇ ਟੋਟੇ ਪੁਰਾਨੇ ਜ਼ਖਮਾਂ ਤੇ ਪਾ ਰਹੇ ਹਨ

ਤੇ ਅੱਜ ਕਲ ਦੇ ਨੇਤਾ ਏਸ ਬੋ ਨੂੰ ਹਵਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ

ਮਰਦ:
ਤੂ ਕਹਿ ਕੀਂ ਰਹੀਂ ਏ? ਚਾਂਹਦੀ ਕੀ ਏ?

ਔਰਤ:
ਹਟਾਓ ਇਨ ਟੋਟਿਆਂ ਨੂੰ ਤੇ ਬੇਝਿਝੱਕ ਵੇਖੋ ਇਨ ਪੁਰਾਣੇ ਜ਼ਖ਼ਮਾਂ ਨੂੰ
ਫੇਰ ਹੀ
ਹਿੰਮਤ ਨਾਲ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮਰਹਮ ਤੇ ਦਵਾ ਦਾਰੂ ਹੋ ਸੱਕਦਾ ਹੈ
ਇਨ੍ਹਾਂਨੂੰ ਭਰਿਆ ਜਾ ਸੱਕਦਾ ਹੈ

ਮਰਦ:
ਕਿਹੋ ਜੇਹਾ ਮਰਹਮ ?

ਔਰਤ:
ਮਰਹਮ - ਇੰਸਾਨੀਅਤ ਦਾ
ਪੱਟੀ - ਸਮਝ ਦੀ


----


#2 ਬਲੀਦਾਨ 


ਮਰਦ:
ਕੁੱਛ ਖੂਨ ਖ਼ਰਾਬਾ ਤੇ ਹੋਣਾ ਹੀ ਸੀ
ਆਖਿਰ ! ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੀ ਲੜਾਈ ਬਲਿਦਾਨ ਮੰਗਦੀ ਹੈ

ਔਰਤ:
ਵਾਹ! ਆਜ਼ਾਦੀ ਤੁਆਦੀ ਤੇ ਬਰਬਾਦੀ ਸਾਡੀ, ਬਲੀਦਾਨ ਸਾਡਾ
ਏ ਕਿਹੋ ਜਿਯਾ ਇਨਸਾਫ਼ ਹੈ ?

ਮਰਦ:
ਬਲੀਦਾਨ ਤੇ ਸੱਬ ਨੂੰ ਦੇਣਾ ਪਯਾ
ਜ਼ਮੀਨ, ਧੰਨ, ਦੌਲਤ - ਸਬ ਤੇ ਲੁੱਟ ਗਏ
ਸਿਰਫ ਸਾਡੀ ਇੱਜ਼ਤ, ਸਾਡੀ ਕੌਮ ਦੀ ਇੱਜ਼ਤ ਬੱਚ ਗਈ

ਔਰਤ:
ਕਿਵੇਂ ਬਚੀ ਇੱਜ਼ਤ?

ਮਰਦ:
ਸਾਡੀ ਮਾਂਵਾਂ, ਤੀਆਂ ਤੇ ਬਹਿਣਾ ਨੇਂ ਖੂ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਲਈ
ਵੱਗਦੇ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਰੁੜ ਗਈਆਂ
ਤੇ ਜ਼ਹਰ ਦੇ ਫ਼ੱਕੇ ਮਾਰ ਲਏ
- ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਈਆਂ
ਪਰ ਆਂਚ ਨਾਂ ਆਣ ਦਿੱਤੀ ਇੱਜ਼ਤ ਤੇ

ਔਰਤ:
ਕੀਦੀ ਇੱਜ਼ਤ ਤੇ?

ਮਰਦ:
ਖ਼ਾਨਦਾਨ ਦੀ, ਕੌਮ ਦੀ

ਔਰਤ:
ਵਾਹ! ਇੱਜ਼ਤ ਤੁਆਦੀ ਤੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਾਢੀ
ਏ ਕਿਹੋ ਜਹੀ ਇੰਸਾਫ਼ੀ ਹੈ ?


ਮਰਦ:
ਅੱਸੀ ਨਹੀਂ ਸੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਜਾਣ ਦੇ ਦਿਓ
ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਨੇ ਆਪੇ ਹੀ ਜਾਣ ਦੇ ਦਿੱਤੀ
ਮੁਸਲਮਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਥੋਂ ਲੁੱਟਣ ਤੋਂ ਤੇ ਬੇਹਤਰ ਸੀ

ਔਰਤ:
ਤੁਸੀ ਮਰਦਾਂ ਨੇ ਚੂੜੀਆਂ ਪਾਈਆਂ ਸਣ ?
ਅਪਣੇ ਹੱਥੋਂ ਜ਼ਹਰ ਦੀ ਪੂੜੀਆਂ ਵੰਡੀਆਂ
ਤੇ ਅਪਣੇ ਹੱਥੋਂ ਕਿਰਪਾਨ ਚੁਕੀਆਂ ਸਨ
ਅਨਪੀ ਹੀ ਔਰਤਾਂ ਤੇ

ਅਪਣੀ ਬੁਜ਼ਦਿਲੀ ਨੂੰ ਢੱਕਣ ਲਈ
ਔਰਤਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਾ ਕਫ਼ਨ ਕਾਫੀ ਨਹੀਂ

ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਮਰਜ਼ੀ ਉਣਾਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦੇ ਗੁਣ ਗਾਓ
ਬੁਜ਼ਦਿਲੀ ਦੀ ਸ਼ਰਮ
 ਤੂਆਡੀ ਆਵਾਜ਼ ਦੀ ਕੰਬਣੀ ਵਿਚ ਅਜੇ ਵੀ ਆਉਂਦੀ ਹੈ
ਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਆਵੇਗੀ

ਇਹ ਬਲੀਦਾਨ ਤੁਆਡੇ ਤੀਆਂ ਤੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾ
ਤੁਆਡੇ ਇਨਸਾਨੀਯਤ ਦਾ ਸੀ

-----

#3 ਸਵਾਲ 


ਮਰਦ:
ਵੇਖ! ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਬਾਦ ਸਬ ਸੁਖ ਨਾਲ ਸੰਭਲ ਗਏ ਨੇਂ
ਪੁੱਤਰ ਸਾਰੇ ਗਬਰੂ ਜਵਾਨ ਹੋ ਗਏ
ਤੇ ਤੀਆਂ ਵਿਆਈਆਂ ਗਈਆਂ ਨੇਂ
ਹਿੰਦੂ ਮੁਸਲਮਾਨ ਇੱਕੋ ਗਲੀ ਵਿਚ ਰਹਿੰਦੇਂ ਨੇ

ਔਰਤ:
ਤੇ ਅਜੇ ਵੀ ਤੀਆਂ ਬਲਦੀਆਂ ਕਯੋਂ ਹਨ?
ਅਜੇ ਵੀ ਅਸੀ ਮੁਸਲਮਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਥ ਦਾ ਕਯੋਂ ਨਹੀਂ ਖਾਂਦੇ?
ਅਜੇ ਵੀ ਭਾਵੇਂ ਮੂੰਹੋਂ ਦੁਆ ਸਲਾਮ ਤੇ ਹੁੰਦਾ ਹੈ
ਪਰ ਰੋਟੀ ਤੇ ਬੇਟੀ ਨਾਂ ਅਸੀ ਵਟਾਂਦੇ ਹਾਂ
ਨਾ ਹੀ ਉਹ ਵਟਾਂਦੇ ਹਨ

ਰੱਬਾ! ਏ ਕਿਹੋ ਜੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਹੈ?

ਮਰਦ:
ਤੈਂਨੂੰ ਤਾਂ ਸਿਰਫ ਸਵਾਲ ਹੀ ਚੇਤੇ ਆਉਂਦੇ ਨੇਂ
ਤੇਰੇ ਸਵਾਲਾਂ ਦਾ ਤੇ ਕੋਈ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ

ਔਰਤ:
ਤੁਸੀ ਚਾਹੰਦੇ ਹੋ ਕੀ ਮੈਂ ਸਵਾਲ ਵੀ ਬੰਦ ਕਰ ਦਾਂ ?


written on
7/27/2001


Sunday, April 23, 2017

An Open Secret of the Universe

In a coffee shop, I saw two beautiful young lovers stop their conversation in mid sentence and suddenly gaze in each other’s eyes. Their small talk gave way to a moment of silence. And desire punctured the conversation. And there was a moment of silence. They simply gazed for a few seconds. And then the conversation resumed. A fleeting moment of grace. Fueled by desire. 

I wondered. 

This moment they had, how many more of these will they have? how many more where this came from? Will they have another next week? A year from now? when they get married? when their first one is born? at their silver anniversary?
Will they still have it after they have explored every nook and cranny of each other?
When they have had a fight and haven’t gone to bed?
When she is hurt, sick or tired?
When he is on the road, and calls in exhausted?
Will they have it when her hair turns grey, and she gets crow’s feet?
When he goes bald and gets a belly? 

I wondered. 

I’m told that love is an evolutionary response to keep two people of opposite sex together. Bonded beyond the sex. Most people fall in love, few stay in it. Lucky are the two people who encounter it. Like the young couple in the coffee shop. At least they know what is possible - since they lived it for a moment. 

Luckier are those who nurture and fuel the flame, and can keep it ablaze over the years. This is no easy part. Like two plants taking root entwined together, climbing higher, and leaning on each other, two lovers grow and shape one another over the years. The odds are low that two people will grow together, feeding on each other’s best virtues and growing stronger because of it. Family, children and work are the three killers that will likely snuff the flame out. But this is the inner game of marriage. It’s a covenant not visible to others, except in glimpses gleaned by the few people privileged to view the slivers of the sacred bond between a couple. And even then, this glimpse is available only to those who have eyes to see it. 

Millions die without knowing such scared love exists. The lucky few who experience it, hide it in plain sight. Love's the promise of every song, birthday cake, and valentine card. It’s there for all to discover so why tout it? For if one were to tell others - no, it’s real - they would not understand. And if they were to understand, they would long for it. And would it not be cruel if they were to go to their graves with unrequited love? So, those of us who live it, keep it quiet.  

But the luckiest of us all are those who feel the heat of love for eternity. This is when we love so passionately, that we can identify with lovers of generations past - Laila and Majnu, Sassi and Punnu. And we can dream of lovers to come beyond our life time. And, we see the power of love in all others. Everyday in the coffee shop. And on the street side where children play, and in parks where elders hold hands in silence, and in chance encounters of grace among strangers in airplanes and trains. 

Love is an open secret of the universe - known to all, but lived only by a lucky few. Every time I see lovers kiss on screen or in public, my mouth gets salty with your taste. I’m lucky that way. 

Thursday, April 13, 2017

Time


Lovers mate
          monsoons chase
                    running streams
                              dandelions fly
Time seeds us all


Sand sands
          metal fatigues
                    oceans creak
                              birds fall from sky
Time grinds us all


Skin wrinkles
          heart stops
                    breath fades
                              mitochondria die
Time cooks us all


Apricots rot
          fireflies flicker
                    dynasties dissolve
                              species come and go
Time mocks us all


Galaxies collapse
          stars go nova
                    black holes show
                              no light no glow
Time times us all


Yet for a glance
          a murmur
          a touch
          a quiver
There's time enough for all



April 13, 2017



Thursday, April 6, 2017

No Skills I Had हुनर एक ना था


हुनर एक ना था
पर होनहार हुए हैं

चौबीस रँग फीके
क्या कलाकार हुए है

सौ गुनाह कर निकले
तब मुआफ़ हुए हैं

चोरों से हैं वाक़िफ़
सो हवलदार हुए हैं

आंखें मूँदे थे हम
चश्मदीद गवाह हुए हैं

जला कर अपना घर
अब बेपरवाह हुए हैं

बिन बुलाए थे आये
मगर मेहमान हुए हैं


4/6/17




Monday, April 3, 2017

An invitation एक न्यौता

एक न्यौता

तेरा पैग़ाम कविता के ज़रिये आया है
एक हक़, एक न्यौता फ़रमाया है

कुछ लफ़्ज़ों की फरमाईश हुई
एक चोरी छुपे ख़्वाहिश हुई

किस लौ से चिराग़ सुलगाया है

ख्यालों की महफ़िल हुई रौशन
वादे जो थे अधजले, उन्हें फिर सुलगाया है

न्यौता जो आया है
सर आँखों तेरा सरमाया है

पर मेरे लफ़्ज़ों की दवात है सूखी
कलम भी कहीं रख कर है छूटी

तेरा पैग़ाम्बर यूँ ताँके है मुँह
किन लफ़्ज़ों से उसे जवाब दूँ
क्या खाली हाथ लौटा दूँ

भूली बिसरी यादों के
कुछ बचे खुचे रँग हैं
एक लम्हे में घोल
इन्हें तस्वीर में सजाया है

अधूरे वादों का क़र्ज़ चुकाया है
तेरे न्यौते को यूँ लौटाया है

4/3/2017


Sunday, May 22, 2016

How Flowers Die

Flowers

We await their arrival
Seed the soil
Water the plants
Invite bees to our garden

We nurture their buds
Walk among their fields
Inhale their bouquet 
With our children

We cut their stems
To fit our glass vases
Arrange them for the pleasure
Of a loved one

We spread their petals
Freshly plucked 
On grooms and goddesses 
In our sanctums 

We paint their colors 
Snap them with our phones
Share their pics in our feeds
To be coveted by millions

We ship them 
In containers across continents
In the dead of winter
So a girl's heart may be won

And after the bloom is off

We toss away the dry ones
Wash away the trodden
Burn the rotten
And sweep away the spotted ones

When they are done
So are we with them

Call this cosmic chakra
Or the karmic logic
Of a third eye

For we fear not
How flowers die 

Sunday, April 24, 2016

सेक


सेक 


चढ़ते दिन के सवेरे में
जब मिले थे हम रस्ते में
अभी सायों का शोर था

कुछ ख्वाब थे उधड़े उधड़े
कुछ ख्वाब बने बनाए
कुछ ख्वाब थे रौशन रौशन
कुछ ख्वाब रात के साये

उगते सूरज के
उतावले थे हम
कब पौन फ़टे
और साये घटें

---

लो, अब आ पहुंचें हैं
उम्र की दोपहर पे
सूरज का नाँच है सर पे
ज़िन्दगी का शोर पल पल में
और साये हैं सब पाँव तले

फूंक फूंक कर
सुलगाये थे कोयले
अब ये जल उठें हैं
हमरी सांसों से

एक धुआं है रल रहा
हर ख्वाब में
एक सेक हैं फ़ैल रहा
दूर फलक तक

हर पेड़ पर
झिलमिला रहें हैं पत्ते
और फ़ल हैं पके हुए
इसी सेक के

आज उन ख्वाबों का
बुन लिया है आशियाना
जो बटोरे थे तिनके
हमने राह पर

---

खुल गए हैं रस्ते दूर तक
यह इकरार मंज़िल का हैं
दोपहर की ढलती धूप में
एक इज़हार साहिल का हैं

शुक्र है इस दिन का
शुक्र है इस सेक का

निकल गया है डर
सायों का
जबसे सुना है
सायों का
इस सेक पर
असर नहीं होता



April 24, 2016



Tuesday, January 12, 2016

Life lessons from a skydiver

Gino was a bald guy whose super fit physique belied his age. He claimed he was of Hungarian, German, and Italian descent and spoke with an accent that belied his origins.  As the owner of Wanaka Parasailing rig in New Zealand, he was adept at hoisting people into a harness and pulling them into the sky, like a kite, while chatting about any subject under the sun. During such an excursion, he and I had a conversation about his day job, as a skydiver. He confessed that he had jumped 26,000 times in over 21 years. Here is an except of our conversation about the craft of skydiving:


Q- So, how does it feel today when you sky dive? 
A- It's like driving a car. It's dangerous but you don't think about it, you just do it as habit 

Q- Do you get nervous during a jump after so many years?
A - not when I'm in the air falling, not particularly. May be after a few months of not jumping, when I get back up there, I feel a second of hesitation with my feet dangling from the edge. Then I roll off and it's easy as ever.

Q- Do you pack your own chute? 
A- not the main one, just the reserve. 

Q- What!  why?
A- I can pack the main parachute in less than three minutes. It's easy and it works. Of course it is critical to get it done well but it is not as big a deal as getting the reserve parachute right. A reserve chute is more technical to pack, can take up to 90 minutes to pack, but more forgiving in the air. It is also the one that should be calibrated correctly for the total weight of the jumpers. I never let anyone else pack my reserve chute.

Q- In your 26,000 jumps, have you ever had to use your reserve?
A- yes. twelve times 

Pause/ I stare at him. 

Q- How do you know exactly when to deploy the reserve?
A- smiles.. You know. You look up and see if the main chute is not fully opened or tangled up and you have to make the call.

Q- What's the call?
A- To cut the main chute off, and then deploy the reserve... Of course with enough time

Q- Why not keep the main chute, and just open the reserve as well?
A- that could get both of them tangled... And then, you will have to maneuver both the chutes which can make steering and landing very dangerous 

Q- You are telling me that there's a moment when you cut your main chute, and then pull for your reserve. That's the exact moment when you find out if the reserve opens. 
A- Now you know why I pack the reserve myself

Q-  Is that the most dangerous part of sky diving? The moment when you pull the cord to open the chute? 
A - No. 

Q- Really, what is it? 
A- The most dangerous part of sky diving is the first 1000 feet of flight. After the plane takes off, if something happens within the first thousand feet of its climb, there is nothing I can do to save myself or others. Not enough height and time for a jump. You will just get crushed. Above that height, I can always jump and open the chute. 

Q- And land on your feet?
A - that's the idea, mate.

Q- So, it what do you do about this risk?
A - Nothing. Just hope that the pilot does his job. 

Q-  For someone who's looking to skydive for the first time, what's the single piece of advice to reduce their risk?
A - Go with an experienced jumper

Q- Who is an experienced jumper?
A - Someone who's done at least 6000 jumps. You are rookie until then.


--------

Life lessons I took away:

Redundancy .... Have multiple chutes 
Know your most critical risk, and control for it ... Pack your own reserve chute
If you can't, don't worry about the risk ... Count on the pilot to fly